• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में 'National Level Financial Literacy Quiz' का सफल आयोजन।

Published on: 18 Mar 2026

*आईजीयू में 'National Level Financial Literacy Quiz' का सफल आयोजन।*


 

​इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के वाणिज्य विभाग और 'वाणिज्य दर्पण' (Commerce Club) द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) के सहयोग से आयोजित 'National Level Financial Literacy Quiz (NFLQ 2026)' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 128 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया और अपनी वित्तीय सूझबूझ का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रवींद्र ने की, जिन्होंने युवाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन की अनिवार्यता पर बल दिया। कॉमर्स क्लब की निदेशक और अधिष्ठाता, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स, प्रोफेसर अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्साह की सराहना की।

​इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. ईश्वर शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने क्विज़ की विस्तृत रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में कॉमर्स क्लब के को-को-ऑर्डिनेटर CA डॉ. संदीप कुमार का सबसे महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों और कुशल प्रबंधन के चलते ही तकनीकी व प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकीं। साथ ही, कॉमर्स क्लब की लायजनिंग ऑफिसर डॉ. सुनीता यादव ने विभिन्न विभागों और विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। अंत में, सभी 128 प्रतिभागियों को 'Participation Certificate' वितरित किए गए और को-ऑर्डिनेटर डॉ. ईश्वर शर्मा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी भारी संख्या में मौजूद रहे।